CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों की सोच कब्रिस्तान की बाउंड्री तक सीमित

CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-  कुछ लोगों की सोच कब्रिस्तान की बाउंड्री तक सीमित

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सोच कब्रिस्तान की बाउंड्री तक सीमित थी. 10 साल पहले यूपी बीमारू राज्य था, अब ग्रोथ इंजन बना है.

'युवाओं, किसानों और महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव आया है. राष्ट्र नायकों और वीरांगनाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है. वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर पीएसी बटालियन है. राष्ट्रभक्ति और विकास के लिए ऐतिहासिक विरासत का सम्मान जरूरी है.

चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी का बयान :
अयोध्या चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी का पहला बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा किअयोध्या को बदनाम करने की कोशिश ना करें. जिन्हें अयोध्या से परहेज, वे ज्ञान न दें. अपराधी कोई भी हो बचने नहीं वाला है. SIT की जांच जारी है. किसी के पास सबूत हैं तो SIT को दें. SIT जांच में सब दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा.