जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी गई है. 2% वृद्धि के साथ अब 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो गया है. 12 लाख 46 हजार कार्मिक और पेंशनर्स इससे लाभान्वित होंगे. सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा.
1 जनवरी 2026 से 58 % से बढ़ाकर 60% महंगाई भत्ता या अथवा महंगाई राहत देय होगी. इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कार्मिक एवं 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे. पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. कर्मचारियों को आगामी जून में देय मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा.
दिनांक 1 जनवरी से 30 अप्रेल 2026 तक 4 माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के GPFखाते में जमा की जाएगी. पेंशनरों को 1 जनवरी, 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा. राज्य सरकार पर लगभग 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा.