JCTSL में शामिल होंगी 300 CNG बसें, बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला

JCTSL में 300 CNG बसें शामिल होंगी. JCTSL अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में फैसला किया गया. JCTSL में वर्तमान में 200 बसें संचालित हो रही है. इन बसों की कमी के चलते यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही
विस्तार में

जयपुरः JCTSL में 300 CNG बसें शामिल होंगी. JCTSL अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में फैसला किया गया. JCTSL में वर्तमान में 200 बसें संचालित हो रही है. इन बसों की कमी के चलते यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है. 

वहीं पिछले दिनों 100 बसें खराब भी हो गई थी, जिन्हें ऑफ रूट कर बंद कर दिया है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला लिया गया. यह प्रस्ताव बनाकर बोर्ड बैठक में रखा गया, जिसे मंजूरी मिली है.