LokSabha Elections 2024 Fourth Phase: दोपहर 3 बजे तक 52.60 प्रतिशत मतदान, 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान जारी है. 10 राज्यों में दोपहर 3 बजे तक 52.60 फीसदी मतदान हुआ है. मध्य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 59.63%, महाराष्ट्र में 48.35%, तेलंगाना 52.34%, प. बंगाल में 66.06%, जम्मू-कश्मीर में 29.93%, ओडिशा में 52.91%, आंध्र प्रदेश में 55.49%, झारखंड में 56.42%, उत्तर प्रदेश में  48.41%, बिहार में 45.23% मतदान हुआ है.

दोपहर 1 बजे तक 40.32 प्रतिशत हुआ मतदान: 
10 राज्यों में दोपहर 1 बजे तक 40.32 प्रतिशत मतदान हुआ.  मध्यप्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 48.52% मतदान, महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 30.85% मतदान, तेलंगाना में दोपहर 1 बजे तक 40.38% मतदान, प. बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 51.87% मतदान, जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 23.57% मतदान, ओडिशा में दोपहर 1 बजे तक 39.30% मतदान, आंध्रप्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 40.26% मतदान, झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 43.48% मतदान, उत्तरप्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 39.68% मतदान, बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44% मतदान हुआ.

सुबह 11 बजे तक 24.87 प्रतिशत हुआ मतदान: 
10 राज्यों में सुबह 11 बजे तक 24.87 प्रतिशत मतदान हुआ. प. बंगाल में सुबह 11 बजे तक 33% मतदान हुआ. ओडिशा में सुबह 11 बजे तक 23.28% मतदान, आंध्रप्रदेश में सुबह 11 बजे तक 23.10% मतदान, महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 17.51% मतदान, मध्यप्रदेश में सुबह 11 बजे तक 32.38% मतदान, बिहार में सुबह 11 बजे तक 23% मतदान, झारखंड में सुबह 11 बजे तक 27.40% मतदान, तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 24.31% मतदान, उत्तरप्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.12% मतदान, जम्मू-कश्मीर में 14.947% मतदान हुआ.

सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत वोटिंग:
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सुबह 9 बजे तक देशभर में 10.35 फीसदी वोटिंग हुई. आंध्र प्रदेश- 9.05 फीसदी, बिहार- 10.18 फीसदी, जम्मू एवं कश्मीर- 5.07 फीसदी, झारखंड- 11.78 फीसदी, मध्य प्रदेश- 14.97 फीसदी, महाराष्ट्र- 6.45 फीसदी, ओडिशा- 9.23 फीसदी, तेलंगाना- 9.51 फीसदी, उत्तर प्रदेश- 11.67 फीसदी, पश्चिम बंगाल- 15.24 फीसदी मतदान हुआ.

लोकसभा के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25,बिहार की 5,  जम्मू-कश्‍मीर की 1 सीट,झारखंड की 4,MP की 8, महाराष्ट्र की 11,ओडिशा की 4,तेलंगाना की 17,उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान हो चुका है. यानी तीसरे चरण तक 283 सीटों पर मतदान हो चुका है. 13 मई तक कुल 379 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा. बाकी 3 चरणों में 164 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा. अब तक राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मेघालय, तमिलनाडु, मिजोरम, नागालैंड, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, गोवा, दादर नगर हवेली और दमन दीव में चुनाव खत्म हो चुका है.