जबलपुर क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

जबलपुर क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

मध्यप्रदेश : जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज पलट गया. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. 23 लोगों को बचाया जा सका. हादसे के वक्त क्रूज में 29 पर्यटक सवार थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. लोगों के लिए तलाश के लिए तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया. 

आपको बता दें कि जबलपुर के बरगी बांध में तलाशी और बचाव अभियान चला गया है. एसडीआरएफ, एनडीएआरफ, पुलिस की टीमों ने लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया. जबलपुर हादसे पर PM मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि नाव पलटने की घटना दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. 

PM मोदी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. जबलपुर बरगी डैम हादसे में मुआवजे का ऐलान किया गया. PMO के मुताबिक मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. हादसे में घायलों को ₹50-50 हजार दिए जाएंगे. कल जबलपुर हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी.