भारत और चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ ?अमेरिकी कांग्रेस ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक किया पारित

भारत और चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ ?अमेरिकी कांग्रेस ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक किया पारित

नई दिल्ली: भारत और चीन पर 100% टैरिफ लागू होगा ? अमेरिकी कांग्रेस ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया. अमेरिकी कांग्रेस ने सदन में 262-159 वोटों के साथ मंजूरी दी. विधेयक को लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस और ईरान अधिनियम 2026 नाम दिया. 

सीनेट ने पहले ही 7 अगस्त को 86-11 के बहुमत से इसे पारित कर दिया था. इससे ट्रंप को रूस के तेल और गैस के बड़े खरीदार देशों के खिलाफ अधिकार मिलेंगे. ट्रंप को 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा. 

भारत और चीन रूसी कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल है. विधेयक में उन देशों के लिए छूट जो रूस के प्राकृतिक गैस निर्यात का 15 % से कम आयात करते हैं और खरीद कम करने के ठोस कदम उठा चुके हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस प्रतिबंध पैकेज को पारित करने की अपील की थी.