चिड़ावाः वॉटर टैंकर की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. बच्चा घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान वॉटर टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शहर के वार्ड नंबर 18 चिड़ावा कॉलेज के पास की ये घटना है.
परिजन और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है. हादसे के बाद वॉटर टैंकर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और टैंकर को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की है.