VIDEO: बीजेपी स्थापना दिवस पर यादों का संगम, दिग्गज नेताओं ने साझा किए अनसुने किस्से, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: स्मृतियां कभी नहीं मिटती...आज बीजेपी के दिग्गज नेता उन्हीं स्मृतियों में खो गए. वसुंधरा राजे, घनश्याम तिवाड़ी, मदन राठौड़ और डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पार्टी स्थापना दिवस पर वो बातें याद आ गई जो उनके जहन से कभी नहीं मिटी.तिवाड़ी ने राजे को याद दिलाया उन्होंने कब बीजेपी ज्वाइन की.राजमाता विजया राजे की वो मूल्यवान घड़ी याद आ गई जो उन्होंने नवोदित बीजेपी को खड़ी करने करने के लिए दी थी.वसुंधरा राजे ने ये भी कहा वे अभी युवा है.मतभेद हो सकते है मनभेद नहीं.बीजेपी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में पार्टी के दिग्गजों के बीच ये नजर आया.

कभी बागी सुर रखने वाले घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सम्मान में यादों के झरोखे से कई बाते सामने रख दी.बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सबसे पहले घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमत्री को। लोकप्रिय बताते हुए उनके सम्मान में तालिया बजवाई.तिवाड़ी ने वसुंधरा राजे के बीजेपी में आगमन का किस्सा साझा करते हुए कहा कि घटता धौलपुर राजमहल की है तब वहां आए थे तात्कालीन केंद्रीय विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी धौलपुर पैलेस में अटल जी ने वसुंधरा राजे जी को बीजेपी में ज्वाइन कराया था. मै उस समय वहां मौजूद था.

जाते वक्त अटल जी ने वसुंधरा राजे को कहा "Thanks for everything ".. वसुंधरा राजे ने भी अपने पहले चुनाव का किस्सा सुनाया और कहा कि कैसे राजमाता ने उन्हें हारने के लिए टिकट दिया था. जब अवसर आया पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को अपनी बात कहने का उन्होंने घनश्याम तिवाड़ी और डॉ किरोड़ी लाल मीणा के लिए कहा कि ये दोनों मेरे लंबे समय तक सहयोगी रहे रिश्तों में up and downs रहा.वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच में कई अनसुनी बातें बताई घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि वसुंधरा राजे जी यहां बैठी है इनकी माता राजमाता विजया राजे सिंधिया ने अपनी मूल्यवान घड़ी उतारकर दे दी उस घड़ी से जनसंघ का आर्थिक व्यवस्था चली.

वसुंधरा राजे ने बताया कि उनकी माता राजमाता को अटल जी और आडवाणी जी अध्यक्ष बनाना चाहते थे लेकिन राजमाता ने ये गुरू इच्छा पर छोड़ दिया और गुरु जी ने ना कह दिया.घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि कैसे गडरा आंदोलन के दौरान राजमाता उनके लिए भोजन लेकर आई. वसुंधरा राजे ने बताया कि वे जब युवा थी तब बम्बई में पार्टी अधिवेशन में भाग लिया था घनश्याम जी भी थे.वैसे आज भी मैं युवा हूं. 

बहरहाल वसुन्धरा राजे और घनश्याम तिवाड़ी के यादों के झरोखे से अनेकों प्रसंग निकलना बेहद अहम है.वसुंधरा राजे उन राजमाता की बेटी है जो विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर की महारानी होने के साथ साथ बीजेपी की संस्थापक सदस्य रही.जनसंघ के दौर में जेल गई. जनसंघ और बीजेपी को स्थापित करने में आर्थिक मदद की.घनश्याम तिवाड़ी और डॉ किरोड़ी लाल मीणा RSS तृतीय वर्ष शिक्षित है.दोनों ने आपातकाल में जेल देखी.तिवाड़ी को अटल बिहारी वाजपेयी के नजदीक रहने का अवसर मिला.वहीं वसुंधरा राजे ने अपने माता के साथ ग्वालियर पैलेस के आंगन में बीजेपी के कमल को खिलते देखा.यही कारण है इनकी बाते सुनकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भावुक हो गए.RSS प्रचारक रहे मदन राठौड़ ने कहा कि घनश्याम जी और वसुंधरा जी ने इतना कुछ कह दिया कि मैं भावुक हो गया.