कारोबारी सत्र की शुरुआत में दिखी शेयर बाजार में गिरावट, NSE सूचकांक में 227.20 अंकों की गिरावट

कारोबारी सत्र की शुरुआत में दिखी शेयर बाजार में गिरावट, NSE सूचकांक में 227.20 अंकों की गिरावट

जयपुर: शेयर बाजार में तेजी का उतरा नशा है. फिर मंदी की आहट देखने को मिली है. सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों के शेयरों पर भारी दबाव है. टीसीएस के शेयर में 8 फीसदी की कमजोरी, इन्फोसिस 6 फीसदी कमजोर हुए हैं.

आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार में गिरावट दिखी. मुनाफा वसूली के कारण बना बाजार में तनाव का माहौल है. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 822.41 अंकों और NSE सूचकांक में 227.20 अंकों की गिरावट है. फिलहाल BSE सूचकांक 76,587.57 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 1.06 फीसदी की गिरावट है. 

आज फिलहाल NSE सूचकांक 23,940.80 अंक पर है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.94 फीसदी की मंदी है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख है. हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, जकार्ता, ताइवान के शेयर बाजारों में भी गिरावट है. कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.