बारांः ICU में भर्ती नरेश मीणा ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा. बारां जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में नरेश मीणा का इलाज चल रहा है. समर्थकों से अपील-'अनशन तुड़वाने के लिए मजबूर न करें, किसानों का संघर्ष जारी रहेगा.
DAP-यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति, खाद की कालाबाजारी व अटैचमेंट बंद करने की मांग. चंबल-बीसलपुर नहरों से टेल तक पानी, खेती के लिए 10 घंटे बिजली और फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग, नाहरगढ़-जलबाड़ा में वन विभाग की कथित मनमानी रोकने, कवाई प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग है.
गणेशगंज लिफ्ट नहर चालू करने, अवैध शराब कारोबार बंद करने और दुग्ध उत्पादकों का बकाया भुगतान दिलाने की मांग है. नरेश मीणा का दो टूक संदेश-'यह लड़ाई किसानों और आमजन के हक की है, मांगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा.