जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में दुख हादसे की मार्मिक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर को जिसने देखा, उसका दिल पसीज गया. नर्मदा नदी के इसी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक फोटो सामने आई, जिसे देख हर कोई भावुक हो रहा है. एक मां का 4 वर्षीय बेटे को सीने से लगाए शव बरामद किया गया. दोनों मां-बेटे एक ही लाइफ जैकेट में हैं. बच्चा मां से लिपटा हुआ है.
इस दुखद हादसे की मार्मिक तस्वीर को जिसने भी देखा, उसका दिल पसीज गया. जिस समय इन दोनों शव को बाहर निकाला गया तब पूरा परिवार वहीं मौजूद था. वहां मौजूद इस मंजर को देखने वाला हर एक इंसान भावुक हो गया. जिसने इनको देखा सभी की आंखें नम थीं. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को क्रूज़ हादसे हुआ. इस हादसे में 9 लोगों की मौत की मौत हो गई. वहीं 28 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया है.
जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार को क्रूज पलट गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. लोगों के लिए तलाश के लिए तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया. आपको बता दें कि जबलपुर के बरगी बांध में तलाशी और बचाव अभियान चला गया है. एसडीआरएफ, एनडीएआरफ, पुलिस की टीमों ने लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया. जबलपुर हादसे पर PM मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि नाव पलटने की घटना दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. PM मोदी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. जबलपुर बरगी डैम हादसे में मुआवजे का ऐलान किया गया. PMO के मुताबिक मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. हादसे में घायलों को ₹50-50 हजार दिए जाएंगे. कल जबलपुर हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी.