जैसलमेरः जैसलमेर में चलती ट्रेन में आग लग गई. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के नीचे आग लगी. ट्रेन दिल्ली से जैसलमेर आ रही थी. इसी दौरान जेठा चादन रेलवे स्टेशन के पास ये घटना हुई.
चलती ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखा. रेलवे स्टाफ ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. सभी यात्री सुरक्षित है. घटना के बाद ट्रेन को रोका गया. जांच के बाद ट्रेन फिर रवाना हुई.