पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सुखजिंदर रंधावा को पंजाब में मिलेगी नई जिम्मेदारी ? देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा को वहां बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सामने आ रहा है कि रंधावा को पंजाब में पीसीसी चीफ या फिर किसी अहम चुनावी कमेटी की कमान दी जा सकती है. वहीं.खुद रंधावा  हाईकमान से भी राजस्थान से फ्री करने और पंजाब चुनाव में काम करने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके है. अगर ऐसा होता है तो फिर राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी मिलना तय है.

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहती है. इसके लिए हाईकमान पंजाब में लीडरशिप बदलाव करने पर मंथन कर रही है. बदलाव के लिए पहले तीन नेताओं की एक कमेटी बनाई. कमेटी ने दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के करीब 70 नेताओं से राय़शुमारी की. उसके बाद राहुल गांधी ने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ फाइनल आखिरी राउंड की चर्चा की. अब कभी भी पंजाब में बदलाव की लिस्ट सामने आ सकती है. इस बदलाव के तहत माना जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस इंचार्ज सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है.

पंजाब कांग्रेस में जल्द होंगे कई बड़े बदलाव
हाईकमान पंजाब में लीडरशिप में बदलाव करने पर कर रहा है मंथन
कमेटी की रिपोर्ट औऱ वरिष्ठ नेताओं की साथ हो गई आखिरी राउंड की बैठक
अब कभी भी पंजाब कांग्रेस बदलाव को लेकर सूची आ सकती है सामने
बदलाव के तहत  सुखजिंदर रंधावा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
रंधावा पीसीसी चीफ बनने की दौड़ में है शामिल
अगर पीसीसी चीफ नहीं बने तो फिर किसी चुनावी कमेटी की मिलेगी कमान
अगर रंधावा को पंजाब में मिली जिम्मेदारी तो फिर राजस्थान को मिलेगा नया प्रभारी
रंधावा पंजाब में काम करने की बात रख चुके है हाईकमान के भी सामने

बताया जा रहा है कि पंजाब में लीडरशिप बदलाव करने के फैसले के हाईकमान बहुत करीब पहुंच चुका है. अब बस बारी आधिकारिक रूप से बदलाव की लिस्ट जारी करना शेष है. सूत्रों के मुताबिक हाईकमान पूर्व सीएम चन्नी औऱ रंधावा में से किसी एक को पीसीसी चीफ बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. ऐसे में अभी दोनों ही संभावना बरकरार है कि अगर रंधावा पीसीसी चीफ की रेस से पिछड़ जाते है तो फिर उन्हें कार्यकारी पीसीसी चीफ या फिर कैंपेन या कॉर्डिनेशन कमेटी के मुखिया की जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन यह तय है कि रंधावा को पंजाब चुनाव में हाईकमान कोई ना कोई जिम्मेदारी जरूर देने जा रहा है.

जाहिर सी बात है कि रंधावा पंजाब चुनाव के चलते जब वहां की राजनीति में बिजी रहेंगे. तो फिर राजस्थान को नया प्रभारी भी मिलेगा. नए प्रभारी के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा औऱ महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के नेताओं के नाम चर्चाओं में है. गहलोत और पायलट खेमे के चलते किसी अनुभवी औऱ वरिष्ठ नेता को ही राजस्थान की कमान देने की चर्चाएं हैं. हालांकि एक संभावना यह भी बन सकती है कि पंजाब में अगर पीसीसी चीफ के बजाय रंधावा को दूसरी जिम्मेदारी मिलती हो तो फिर रंधावा राजस्थान प्रभारी का रोल कंटिन्यू कर सकते है.    

कांग्रेस हाईकमान जल्द करेगा पंजाब में बड़ा बदलाव
सुखजिंदर रंधावा को पंजाब में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
रंधावा पूर्व सीएम चन्नी के साथ पीसीसी चीफ बनने की दौड़ में  शामिल
पीसीसी चीफ नहीं बने तो फिर रंधावा को मिल सकती है चुनावी कमेटी की कमान
अगर रंधावा को पंजाब में जिम्मेदारी मिली तो फिर राजस्थान को मिलेगा नया प्रभारी