राजस्थान हाईकोर्ट में कल से फिर नियमित अदालती कार्यवाही होगी शुरू, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से खुलेंगी अदालतें

राजस्थान हाईकोर्ट में कल से फिर नियमित अदालती कार्यवाही होगी शुरू, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से खुलेंगी अदालतें

जयपुर : राजस्थान हाईकोर्ट में कल से फिर नियमित अदालती कार्यवाही शुरू होगी. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अदालतें फिर से खुलेंगी. अदालत में सुनवाई का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा.  निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश भी रहेगा. 

कल से सभी सामान्य और लंबित मामलों पर नियमित सुनवाई होगी. जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर खंडपीठ में नए रोस्टर के अनुसार अदालतें बैठेंगी. कल से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा जयपुर पीठ में सुनवाई करेंगे. 

हाईकोर्ट मुख्यपीठ जोधपुर में 18 और जयपुर पीठ में 21 जस्टिस सुनवाई करेंगे. हाईकोर्ट जयपुर पीठ में 4 खंडपीठ और 13 एकलपीठ का गठन किया गया है. जिनमें 7 एकलपीठ सिविल व 6 एकलपीठ क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. वहीं प्रदेशभर की अदालतों में भी सुबह 10 बजे से प्रकरणों पर सुनवाई होगी.