जालोर : पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. पति-पत्नी की शादी को 15 साल हो चुके थे. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी ममता पिछले 8-10 महीनों से अपने पीहर में रह रही थी.
साजिश के तहत महिला के बॉयफ्रेंड ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मृतक को बुलाया. पति राजेंद्र को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया. आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर एक खेत में ले जाकर लाठी से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा किया. मृतक की पत्नी ममता, उसके प्रेमी रमेश कुमार मीणा और साजिश में शामिल अभिषेक मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की करवा दी हत्या:
-पति-पत्नी की 15 साल हो चुके थे शादी को
-दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
-पत्नी ममता पिछले 8-10 महीनों से रह रही थी अपने पीहर में
-साजिश के तहत महिला के बॉयफ्रेंड ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर बुलाया मृतक को
-पति राजेंद्र को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया
-आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और
-फिर एक खेत में ले जाकर लाठी से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी
-पुलिस ने मर्डर केस का 48 घंटे में किया खुलासा
-मृतक की पत्नी ममता, उसके प्रेमी रमेश कुमार मीणा और
-साजिश में शामिल अभिषेक मीणा को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार