VIDEO: कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान, 28 शहरों में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, यूथ और कैंपस पर कांग्रेस का रहेगा खास फोकस, देखिए ये रिपोर्ट

जयपुर: युवाओं के मुद्दों को लेकर शुरु हुआ छात्रों की गूंज अभियान के तहत गुरुवार को कांग्रेस की देशभर में 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.जयपुर में पूर्व सांसद अशोक तंवर औऱ एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मोर्चा संभाला.दोनों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से स्टूडेंट्स बेहद परेशान है.ऐसे में कांग्रेस पार्टी बदलाव के लिए स्टूडेंट्स की लड़ाई लड़ रही है. सत्ता पाने की कवायद में जुटी कांग्रेस ने इन दिनों अब पूरा फोकस यूथ वोट बैंक पर केन्द्रित कर लिया है.इसके लिए पार्टी ने 45 दिन का छात्रों की गूंज अभियान का आगाज किया है.

9 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत आज 28 शहरों में कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.जयपुर में अभियान के तहत हरियाणा के पूर्व सांसद अशोक तंवर औऱ एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पीसी की.तंवर ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज उठाने के लिए एक अच्छे प्रोग्राम की पहल की है.क्योंकि लगातार हो रहे पेपर लीक से स्टूडेंट्स बहुत दुखी है.कांग्रेस पार्टी चाहती है कि मौजूदा परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव किए जाए.

वहीं विनोद जाखड़ ने कहा कि अभियान के तहत हमारा मैन फोकस यूथ रहेगा.इसके लिए हम कैंप,सेमिनार और लाइब्रेरी जैसी जगह पर स्टूडेंट्स से लगातार संपर्क करेंगे.अभियान के तहत पांच जगह राहुल गांधी रैली करेंगे.9 अगस्त को दिल्ली में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हए कांग्रेस छात्रों की आवाज उठाएगी.

विनोद जाखड़ ने कहा कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते औऱ एनटीए में बदलाव नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा. दरअसल कांग्रेस रणनीतिकारों को अब यह एहसास हो गया है कि अगर सत्ता में बदलाव लाना है तो यूथ को पार्टी से जोड़ना ही होगा.लिहाजा यूथ को लुभाने के लिए कांग्रेस ने यह 45 दिन का अभियान शुरु किया है.अब देखते है कि कांग्रेस के इस मूवमेंट से यूथ कितना प्रभावित होता है.