जयपुर के इकॉलोजिकल जोन में अवैध कॉलोनियों की बाढ़, केशव विद्यापीठ के पास ग्राम बल्लूपुरा का है मामला, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजधानी के इकॉलोजिकल जोन में अवैध कॉलोनियां बसाने का सिलसिल लगातार चल रहा है. ऐसा ही एक मामला केशव विद्यापीठ के पास बसाई जा रही अवैध फार्म हाउस योजना का है. 

राजधानी के इकॉलोजिकल जोन में शामिल आगरा रोड इलाके में अवैध योजना बसाने का एक और मामला सामने आया है. यह मामला है केशव विद्यापीठ के नजदीक स्थित ग्राम बल्लूपुरा में बसाई जा रही अवैध फार्म हाउस योजना. मामले में जेडीए अपीलीय अधिकरण के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है.

राजधानी के इकॉलोजिकल जोन में अवैध कॉलोनियों की "बाढ़"
केशव विद्यापीठ के पास ग्राम बल्लूपुरा का है मामला
यहां करीब 26 बीघा भूमि पर बसाई जा रही है अवैध कॉलोनी
ताड़केशवर अरावली फार्म्स के नाम से बसाई जा रही है कॉलोनी
ग्राम बल्लूपुरा के खसरा नंबर 11,84 व 86 की भूमि का है मामला
जेडीए की प्रवर्तन शाखा की नाक के नीचे चल रहा निर्माण
भूखंड काट कर चारदिवारी बनाने का चल रहा है काम
जबकि इस मामले में जेडीए अपीलीय अधिकरण ने दिए थे आदेश
12 फरवरी 2025 को अधिकरण ने दिए थे आदेश
भूमि पर कोई योजना सृजित नहीं करने और
भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने के दिए हैं आदेश
इस आदेश की पालना के लिए जेडीए को किया गया है पाबंद

"नाफरमानी" का मामला,फिर भी नहीं चेत रहे जेडीए अधिकारी
जेडीए अपीलीय अधिकरण में लगी थी अवमानना याचिका
अधिकरण के आदेश की पालना नहीं करने को लेकर लगी थी याचिका
तब भी अधिकरण ने जेडीए को मामले में कार्रवाई के दिए थे निर्देश
इसके बावजूद जेडीए की प्रवर्तन  शाखा नहीं कर रही ठोस कार्रवाई
आदेश की पालना नहीं होने पर अधिकरण में लगाई गई अवमानना याचिका
अवमानना याचिका पर अधिकरण ने 20 फरवरी 2026 को फिर दिए आदेश
जेडीए को मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के दिए थे आदेश
इसके बाद भी जेडीए के जिम्मेदार अधिकारी बैठे हैं "हाथ पर हाथ धरे"

जेडीए मानता है योजना है अवैध,फिर भी नहीं की प्रभावी कार्रवाई
अधिकरण में मामले की सुनवाई के दौरान जेडीए की ओर से कहा गया था कि
"इस योजना का कोई रिकॉर्ड जेडीए में उपलब्ध नहीं हैं"
"जेडीए ने योजना को लेकर कोई 90 ए की भी नहीं की है कार्यवाही"
"यह योजना इकॉलोजिकल जोन में की जा रही है विकसित"
"इकॉलोजिकल जोन में किसी भी प्रकार के निर्माण की नहीं है अनुमति"
जेडीए खुद मानता है कि यह योजना है पूरी तरह अवैध
इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करना,खड़े करता है कई सवाल

इस भूमि पर अवैध फार्म हाउस योजना बसाने के लिए तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य को लेकर जेडीए की प्रवर्तन शाखा में सूचना भी दी जाती है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के बजाए जेडीए हर बार जाकर निर्माण बंद करा देता है. उसके बाद फिर से निर्माण मौके पर शुरू हो जाते हैं.

बैक डेट के पट्टों से परवान चढ़ रही अवैध फार्म हाउस योजना
इकॉलोजिकल जोन में बसाई जा रही है अवैध फार्म हाउस योजना
योजना बसाने के लिए लोगों को बेक डेट में दिए जा रहे हैं पट्टे
सूरजपोल गेट गृह निर्माण सहकारी समिति के दिए जा रहे हैं पट्टे
अक्टूबर 1999 के बाद सहकारी समितियों के पट्टों पर है रोक
इसलिए योजना में वर्ष 1996 व 1997 की तिथियों मं दिए जा रहे पट्टे

मौके पर लगातार चल रहा निर्माण और जिम्मेदार "बेबस"
योजना की भूमि पर तेजी से चल रहा तेजी से निर्माण कार्य
मौके पर टीनशैड के कमरे बनाकर पोती जा रही है पीली मिट्टी
पक्के मकान का किया गया निर्माण
भूखंडों की चारदिवारी निर्माण का भी तेजी से चल रहा है काम
इसके बावजूद जेडीए की प्रवर्तन शाखा नहीं कर रही प्रभावी कार्रवाई

अवैध कॉलोनी की सूचना पर जेडीए कराता है बस काम बंद
मामले में फर्स्ट इंडिया न्यूज ने की प्रवर्तन अधिकारी से बात
प्रवर्तन अधिकारी ममता यादव का कहना है कि
उन्होंने कल मौके पर जाकर काम बंद करवाया था
इसके बावजूद काम चलने पर उन्होंने कहा कि दुबारा रूकवाते हैं काम
उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई करने से किसी ने नहीं किया मना     

दूसरी तरफ इकॉलोजिकल जोन को लेकर हाई कोर्ट के हैं सख्त आदेश
गुलाब कोठारी प्रकरण में हाई कोर्ट के सख्त आदेश
जोन में योजना बसाने या निर्माण कार्य पर सख्त कार्रवाई के हैं आदेश
ऐसे उठ रहे हैं कई सवाल
जेडीए की प्रवर्तन शाखा क्या वाकई है गंभीर?
क्या हाई कोर्ट के आदेश की पालना को लेकर है गंभीर?