24 जून को सांगानेर स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम, CM भजनलाल शर्मा देंगे विकास कार्यों की सौगात, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजधानी जयपुर के सांगानेर स्टेडियम में नगर निगम की ओऱ से 24 जून को बडा कार्यक्रम होने जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शहर को एक साथ कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. सांगानेर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन,लिटर पिकर और सुपर सकर मशीन का लोकार्पण और सैकड़ों लोगों को पट्टों का वितरण किया जाएगा. खास बात ये है कि इस मंच से सीधे आमजन को मालिकाना हक सौंपा जाएगा.

24 जून को सांगानेर स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम
सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
शहर को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी का होगा उद्घाटन
आमजन को पट्टे सौंपेंगे मुख्यमंत्री, हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
नगर निगम की सफाई व्यवस्था को मिलेगा बूस्ट
लिटर पिकर और सुपर सकर मशीन का होगा लोकार्पण
झालाना मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का भी सीएम करेंगे उद्घाटन
स्वच्छता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान
उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को कार्यक्रम में किया जाएगा पुरस्कृत
शहरभर में स्वच्छता की ब्रांडिंग ऑटो को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर नगर निगम 24 जून को सांगानेर स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री शहर के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम में शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रकल्पों को जनता के समर्पित किया जाएगा, जिनमें ई-लाइब्रेरी,मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन,लिटर पिकर और सुपर सकर मशीन का लोकार्पण और उद्घाटन भी शामिल है.इस कार्यक्रम की सबसे अहम कड़ी आमजन को पट्टों का वितरण है. नगर निगम की ओर से 200 से अधिक लोगों को पट्टे सौंपे जाएंगे, वहीं जेडीए की तरफ से भी करीब 20 से अधिक पट्टों का वितरण मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा. लंबे समय से पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस कार्यक्रम के जरिए सीधा राहत मिलने जा रही है, जिससे न सिर्फ उनके अधिकार मजबूत होंगे बल्कि शहर के नियमितीकरण की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी.कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. अधिकारियों की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से हो सके. कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.       

कुल मिलाकर, 24 जून का यह आयोजन सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन के सपनों को हकीकत में बदलने का मंच बनने जा रहा है. जहां विकास योजनाओं की शुरुआत के साथ-साथ लोगों को उनका हक भी मिलेगा. और यही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत होगी.