आत्मनिर्भर भारत की समुद्री ताकत को नई उड़ान, पीएम मोदी ने तीन स्वदेशी युद्धपोत राष्ट्र को किए समर्पित

आत्मनिर्भर भारत की समुद्री ताकत को नई उड़ान, पीएम मोदी ने तीन स्वदेशी युद्धपोत राष्ट्र को किए समर्पित

नई दिल्लीः आत्मनिर्भर भारत की समुद्री ताकत को नई उड़ान मिली है. PM मोदी ने तीन स्वदेशी युद्धपोत राष्ट्र को समर्पित किए है. नौसैनिक शक्ति के नए अध्याय के साथ तीन स्वदेशी युद्धपोतों की नौसेना में एंट्री हुई. कोलकाता में एक साथ कमीशन हुए तीन अत्याधुनिक युद्धपोत. INS दुनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रे को कमीशन किया. आधुनिक नेवी शिप कमीशन होने से हिंद महासागर में भारत की पकड़ और मजबूत होगी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है. आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है. मुझे आज पश्चिम बंगाल की भूमि पर आने का अवसर मिला है. इस धरती ने सदियों तक भारत को समुद्र के रास्ते दुनिया से जोड़ा है. आज इसी धरती पर आत्मनिर्भर भारत, सुरक्षित भारत और विकसित भारत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो रहा है.    

INS अग्रे, INS दुनागिरी और INS संशोधक को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है. मैं भारतीय नौसेना को इन परियोजनाओं से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और श्रमिकों समेत समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं.