जयपुरः प्रदेश में आज फिर अचानक मौसम का मिजाज बदला. राजधानी जयपुर सहित अजमेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीडवाना-कुचामन समेत कई जिलों में बारिश हुई. वहीं बालोतरा इलाके में तेज बारिश के साथ ओले गिरे. बारिश के बाद एक बार फिर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ. मौसम विभाग ने राज्य में 24 मार्च को मौसम ड्राय रहने की आशंका जताई है.
25, 26 मार्च को एक नया कमजोर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है. सिस्टम के असर से 25 मार्च को 15 जिलों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी किया है. बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. फसलों को नुकसान की आशंका है. फसल की कटाई के दौरान बूंदाबांदी और नमी से फसल खराबे की आशंका है.