पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, कॉलेज के क्लास रूम में छात्रा को मारी गोली... फिर खुद को बनाया निशाना

तरनतारनः पंजाब के तरनतारन से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जहां छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लॉ कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या की गई. 

कॉलेज के क्लास रूम में छात्र ने छात्रा को गोली मारी. और घटना हैरान तब करती है कि आरोपी लड़के ने इसके बाद खुद को गोली भी मारी ली. घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया और सभी स्टूडेंट्स में डर का माहौल है. 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्र क्लासरूम में दाखिल होता है इसी दौरान छात्रा उसको देख आगे की तरफ चली जाती है. जिसके बाद छात्र उसके पास जाकर उसे पीछे बुलाता है जहां वो बैंच पर बैठती है इसके बाद छात्र बैग में से पिस्टल निकालकर छात्रा के सिर में गोली मार देता है और फिर अपने गोली मार लेता है.