जयपुर : बगरू के मौखमपुरा से बड़ी खबर आयी है. खड़ी बस में पीछे से ट्रक ने भीषण टक्कर मारी है. इस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 1 यात्री ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. 1 की हालत गंभीर होने पर SMS हॉस्पिटल रैफर किया गया है.
मौखमपुरा थाना क्षेत्र में रिवाइवर कंपनी के पास हादसा हुआ. बस का एक्सेल टूटने से सड़क किनारे बस रुकी हुई थी. पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मारी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया है.
सूचना पर मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. शवों को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मधुराज, सावरा, राहुल मृतक हैं. मृतकों की शिनाख्त एवं हादसे के कारणों की जांच जारी है. मौखमपुरा SHO सुरेश गुर्जर द्वारा जानकारी दी गई है.