चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है ACB ने सिंहपुर ग्राम पंचायत सचिव और LDC को ट्रैप किया है. सचिव परसराम विश्नोई और LDC बाबूलाल को ट्रैप किया. दोनों को 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया. बिल पास करने की एवज में घूस मांगी थी.
ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में DSP हरीशचन्द्र ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई हुई.