खेत में बने मिट्टी के कच्चे होद में हादसा, पैर फिसलने से गिरा युवक... हुई मौत

खेत में बने मिट्टी के कच्चे होद में हादसा, पैर फिसलने से गिरा युवक... हुई मौत

लोसलः हरिपुरा में खेत में बने मिट्टी के कच्चे होद में हादसा हो गया. खेत में बने पानी के होद में गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. लोसल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम हरिपुरा गांव की ये घटना है. मृतक युवक महेन्द्र पुत्र सुल्तान जाति जाट गांव हरीपुरा, लोसल का निवासी है. 

खेत मे बने होद में पानी की मोटर डालते समय पैर फिसलने से हादसा हुआ. उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया. मौके पर पहुंची लोसल थाना पुलिस ने घटना की जानकारी दी.