युवती से छेड़छाड़ का आरोपी MP में दबोचा, जयपुर में आरोपी के खिलाफ दर्ज है 5 प्रकरण

जयपुरः एडिशनल DCP ईस्ट आलोक सिंघल की मेहनत रंग लाई. सरे राह युवती से छेड़छाड़ का आरोपी MP में दबोचा गया है. MP की मुरैना पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ राज गुर्जर को दबोचा है. आज जयपुर पुलिस आरोपी राहुल को जयपुर लाएगी. 

बदमाश के खिलाफ MP में 33 प्रकरण दर्ज हैं. जयपुर में भी आरोपी के खिलाफ 5 प्रकरण दर्ज है. जयपुर पुलिस की सूचना पर मुरैना में बदमाश राहुल दबोचा गया. जयपुर पहुंचने पर आज रात बदमाश राहुल की गिरफ्तारी होगी.