जयपुर: राजस्थान में घटिया और निम्न स्तर की मूंगफली पर कार्रवाई हुई. राजस्थान में 14 जगहों पर छापेमारी हुई. कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई. जयपुर, सीकर, बीकानेर और जोधपुर में कार्रवाई चल रही है. मूंगफली के बीज में गड़बड़ियों को लेकर जांच चल रही है. कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल ने कहा कि बीज में अल्फाटॉक्सिन नामक फंगस का इन्फेक्शन है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कार्सिनोजेनिक है. खराब गुणवत्ता के चलते मूंगफली का विदेश में निर्यात भी रुका. इंडोनेशिया सहित यूरोप में भी निर्यात रुका. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दो कंपनियों के साथ MoU किया. समय बीतने के बाद भी कंपनियां बीज बना रही है. मंत्री डॉ.किरोड़ी मीणा ने कहा कि बड़ी कार्रवाई होगी.
आपको बता दें कि राजस्थान में मूंगफली के बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठे है. कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल ने औचक रेड मारी. चौमूं में मूंगफली बीज उत्पादक कंपनियों पर रेड मारी. घटिया और निम्न गुणवत्ता के बीजों पर छापेमारी की गई. मूंगफली के बीज में फंगस इंफेक्शन से बीमारियों का खतरा है. राजस्थान की मूंगफली की विदेशों में निर्यात में कई खेप रुकने के आरोप है. कृषि विभाग के अफसरों के साथ मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल पहुंचे.