साठ के हुए दबंग स्टार सलमान खान, फिल्मी सफर ने बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए उनकी हिट मूवीज

साठ के हुए दबंग स्टार सलमान खान, फिल्मी सफर ने बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए उनकी हिट मूवीज

इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे सलमान खान ने अपनी दमदार अदाकारी और करिश्माई पर्सनालिटी से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.

अपने फिल्मी करियर में सलमान खान 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक, उन्होंने हर किरदार में खुद को साबित किया और लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट किए. ‘हम आपके हैं कौन’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ , दबंग, जैसी फिल्मों ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उन्हें हर वर्ग के दर्शकों का चहेता बना दिया.

वहीं ‘वांटेड’, ‘दबंग’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए सलमान खान के फैंस के जेहन में उनकी एक मजबूत ‘मास हीरो’ की छवि बनी. उनका स्टाइल, डायलॉग्स और एक्शन आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है.

फिल्मों के साथ-साथ सलमान खान फिटनेस को लेकर भी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. 60 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और अनुशासन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करता है. जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश से उनके फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.