तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी में फिर चमक, एक किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंचा

तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी में फिर चमक, एक किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंचा

जयपुर: तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी में फिर चमक गई. मंगलवार को फिर चांदी के दाम में करीब 17 हजार रुपए की बढ़त रही. एक किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंचा. पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमतों में 1.60 लाख रुपए गिरावट हुई थी.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी 2,55,372 रुपए प्रति किलो बिकी. गत 3 दिनों में मुनाफा वसूली के कारण चांदी की कीमत में गिरावट आई थी.

तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी में फिर चमक: 
-आज फिर चांदी के दाम में करीब 17 हजार रुपए की रही बढ़त 
-एक किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंचा
-पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमतों में 1.60 लाख रुपए हुई थी गिरावट
-इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार
-आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,55,372 रुपए प्रति किलो बिकी
-बीते 3 दिनों में मुनाफा वसूली के कारण चांदी की कीमत में आई थी गिरावट

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत आगे भी बने रहते हैं, तो सोने-चांदी की कीमतों में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे बाजार की चाल पर नजर रखते हुए सोच-समझकर निवेश करें. सर्राफा बाजार में आई इस तेजी से जहां निवेशकों में उत्साह है, वहीं आम खरीदारों की चिंता भी बढ़ गई है, खासकर शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए.