जयपुर : राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ ANTF का फिर बड़ा एक्शन हुआ है. ANTF ने प्रदेशभर में 5 अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की बड़ी है. ANTF IG विकास कुमार के निर्देशन में कार्रवाई बड़ी हुई है. जयपुर के गोविंदगढ़ में 5200 गांजे के पौधे उखाड़कर नष्ट करवाए.
बाड़मेर में 5.096 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद किया है. जालोर में 45.062 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं. सीकर में 5.120 किलो गांजा और श्रीगंगानगर में 283 ग्राम अफीम बरामद की गई है. ANTF ने नशा तस्करों पर कार्रवाई के दौरान दो कारें भी जब्त की हैं. नष्ट मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8.15 करोड़ रुपये है.
प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ ANTF का फिर बड़ा एक्शन
-ANTF ने प्रदेशभर में 5 अलग-अलग जगहों पर की बड़ी कार्रवाई
-ANTF IG विकास कुमार के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
-जयपुर के गोविंदगढ़ में 5200 गांजे के पौधे उखाड़कर करवाए नष्ट
-बाड़मेर में 5.096 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद
-जालोर में 45.062 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
-सीकर में 5.120 किलो गांजा और श्रीगंगानगर में 283 ग्राम अफीम बरामद
-ANTF ने नशा तस्करों पर कार्रवाई के दौरान दो कारें भी की जब्त
-नष्ट मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8.15 करोड़ रुपये