रणथंभौर से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर, रणथंभौर में बाघ T-108 के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से वन विभाग अलर्ट

जयपुर: रणथंभौर से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रणथंभौर में बाघ T-108 के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से वन विभाग अलर्ट है. दूसरे नर बाघ से क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका है. डीसीएफ मानस सिंह के निर्देश पर विभाग और पशु चिकित्सा टीम लगातार बाघ की निगरानी कर रही है. फील्ड टीम बाघ की गतिविधियों और मूवमेंट को ट्रैक कर रही है.

बाघ के स्वास्थ्य का लगातार आकलन, स्थिति पर वन विभाग की नजर है. रणथंभौर में बाघों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निगरानी तेज हो गई.आपको बता दें कि रणथंभौर के दमदार बाघ T-108 ‘जय’ के चेहरे पर चोट के निशान से हलचल है. करीब 9 साल का जय, बाघिन T-8 लाडली और नर T-34 कुंभा की संतान है. जोन 6 और 10 के जंगल जय का प्रमुख ठिकाना, पटवा-बाबरी-सुखी तलाई में सक्रियता है. क्षेत्रीय वर्चस्व की जंग में दूसरे नर बाघ से भिड़ंत की आशंका है.

चेहरे पर चोट के निशान, वन विभाग संघर्ष की आशंका के बीच निगरानी कर रहा है. पशु चिकित्सकों की टीम जय के स्वास्थ्य और चोट की स्थिति पर नजर रखे हुए है. रणथंभौर के ताकतवर नर बाघों में शुमार जय कई बार संघर्षों को लेकर चर्चा में है. फिलहाल चोट की वजह की पुष्टि नहीं हुई. वन विभाग की निगरानी में ‘जय’ का मूवमेंट है.