नाम वापसी के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीर साफ, जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में 2,644 अभ्यर्थी मैदान में

नाम वापसी के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीर साफ, जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में 2,644 अभ्यर्थी मैदान में

जयपुर : नाम वापसी के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो गई हैं. जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में 2,644 अभ्यर्थी मैदान में हैं. सभी 19 निकायों में 714 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया. 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में चुनाव होगा ,कुल 4,868 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे. 

संवीक्षा के बाद 1,382 नामांकन अस्वीकृत हुए. 3,361 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए. नाम वापसी में जयपुर नगर निगम से सर्वाधिक 281 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया, शाहपुरा में 78, चाकसू में 74 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा. 

जयपुर नगर निगम में कुल 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में:
नामांकन वापसी के बाद जयपुर नगर निगम में कुल 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सभी 150 वार्डों में 281 उम्मीदवारों ने आज नामांकन वापस लिया. नगर निगम के 17 वार्ड 41, 42, 45, 49, 52, 53, 60, 83, 90, 91, 94, 122, 123, 129, 131, 142 और 150 में 2 ही उम्मीदवार में सीधी टक्कर है.

जबकि 35 वार्ड 5, 6, 8, 10, 21, 26, 30, 38, 39, 44, 48, 50, 56, 57, 58,  59, 63, 68, 72, 75, 76, 80, 82, 84, 85, 86, 93, 95, 100, 107,  111, 124, 125, 128 और 139 में त्रिकोणीय मुकाबले की टक्कर है. 25 वार्डों में 4 प्रत्याशियों और 22 वार्डों में 5 प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला होगा. जबकि शेष 51 वार्डों में 6 -13 उम्मीदवार चुवानी मैदान में है. नाम वापसी के बावजूद वार्ड 62 में सर्वाधिक 13 उम्मीदवारों में रोचक मुकाबला होगा.