नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर दाऊद इब्राहिम के करीबी अख्तर मर्चेंट को गिरफ्तार किया गया है. अख्तर मर्चेंट इंटरपोल की वांटेड लिस्ट में शामिल था. आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था, विदेश से भारत लौटते ही गिरफ्तारी हुआ है. अख्तर मर्चेंट 2023 के काशीमीरा बेकरी फायरिंग मामले में वांटेड था. रंगदारी नहीं देने पर बेकरी में फायरिंग करने का आरोप है.
अख्तर मर्चेंट और पप्पू पेजर को पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताया था. पप्पू पेजर को क्राइम ब्रांच पिछले साल ही गिरफ्तार कर चुकी है. बाबू नामक गुटखा विक्रेता से रंगदारी मांगने का जांच में मामला सामने आया था. दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मीरा-भाईंदर लाने की तैयारी है. काशीमीरा पुलिस थाने में FIR 700/2023 के तहत मामला दर्ज है. मकोका और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में पुलिस ने कार्रवाई की है.