नई दिल्ली: मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई.
लगातार बारिश से नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है.
चंबा और कांगड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है. बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 4 से 6 डिग्री गिरा है. IMD ने लोगों को नदी-नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी.
बात करें राजस्थान की, तो यहां पर मानसून कमजोर पड़ गया है, आज कई जिलों में बारिश की संभावना है. अलवर, चूरू समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. बीते 24 घंटे में चूरू में सबसे अधिक 25.6 मिमी बारिश दर्ज हुई.
15 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. प्रदेश के 24 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है. कम बारिश से खरीफ फसलों की बुआई करीब 30 फीसदी घटी है. श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने कई संभागों में 16 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है.