नई दिल्ली : नेपाल में कुदरत के कहर के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. केंद्र सरकार ने बिहार को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के 6 जिलों में सर्तकता बढ़ाते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है. हालात से निपटने के लिए NDRF की टीमें रवाना की गई हैं. गंडक बैराज की लगातार निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
बता दें कि नेपाल में कुदरत का कहर जारी है. ग्लेशियर फटने से नेपाल के पांच जिलों में सैलाब आया है. सैलाब में एक हजार से ज्यादा लोगों के बहने की सूचना है. कुदरत के कहर पर नेपाल पीएम बालेंद्र शाह ने आपात बैठक बुलाई है.
नेपाल में कुदरत के कहर के बाद बिहार में अलर्ट
-केंद्र सरकार ने बिहार को लेकर जारी किया अलर्ट
-बिहार के 6 जिलों में सर्तकता बढ़ाते हुए हाई अलर्ट जारी
-हालात से निपटने के लिए NDRF की टीमें की गई रवाना
-गंडक बैराज की लगातार निगरानी बढ़ाने के निर्देश