जयपुरः प्रदेश के 6 जिलों में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 6 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट किया जारी है. 18 मई से फिर तेज गर्मी, पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.
पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा. सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ. मई के अंत तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.