जयपुर : राजस्थान के 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि, कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है, जयपुर, चूरू, झुंझुनूं और कोटा समेत कई जिलों में बारिश हुई. सीकर के धोद में सबसे ज्यादा 65 मिमी बारिश दर्ज हुई.
प्री-मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बाड़मेर और जैसलमेर में 41 डिग्री तक पारा पहुंच गया है.
प्रदेश के 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
-श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि, कई इलाकों में जलभराव
-जयपुर, चूरू, झुंझुनूं और कोटा समेत कई जिलों में हुई बारिश
-सीकर के धोद में सबसे ज्यादा 65 मिमी बारिश दर्ज
-प्री-मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली बड़ी राहत
-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज
-बाड़मेर और जैसलमेर में 41 डिग्री तक पहुंचा पारा