चित्तौड़गढ़ में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी, बड़ी सादड़ी में सबसे ज्यादा 85 एमएम बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

चित्तौड़गढ़ में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी, बड़ी सादड़ी में सबसे ज्यादा 85 एमएम बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. बड़ी सादड़ी में सबसे ज्यादा 85 एमएम बारिश से जनजीवन  प्रभावित हुआ है. जिलेभर में मानसून सक्रिय है. कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी से प्रशासन सतर्क हुआ है.

खुले स्थानों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह जारी की गई है. बारिश के बावजूद उमस से लोगों को अब तक पूरी राहत नहीं मिली है. अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का दौर जारी रहने के संकेत हैं. किसानों के लिए राहत बांधों तालाबों में पानी की आवक बढ़ेगी. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई है.

राणा प्रताप सागर बांध में 877 क्यूसेक पानी की आवक शुरू:
राणा प्रताप सागर बांध में 877 क्यूसेक पानी की आवक शुरू हो गई है. कैचमेंट एरिया में 30.8 एमएम बारिश से बांध की जल आवक बढ़ी है. बांध अभी भी पूर्ण भराव स्तर से करीब 18 फीट नीचे बना हुआ है. बिजली उत्पादन के लिए फिलहाल बांध से पानी नहीं छोड़ा जा रहा. मौसम विभाग का अनुमान अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं. प्रशासन सतर्क किसानों में उम्मीद जलाशयों में पानी की आवक बढ़ेगी.