गंभीर रूप से अवमानक पाई गई खांसी की सिरप को लेकर अलर्ट, पूरे राजस्थान में तत्काल निगरानी और जांच के निर्देश

गंभीर रूप से अवमानक पाई गई खांसी की सिरप को लेकर अलर्ट, पूरे राजस्थान में तत्काल निगरानी और जांच के निर्देश

जयपुरः औषधि नियंत्रण आयुक्तालय से बड़ी खबर आई है. गंभीर रूप से अवमानक पाई गई खांसी की सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है. Ambroxal, Terbutaline Sulphate, Guaiphenesin & Menthol Syrup (Genoval SF) बैच नंबर BS250613 को लेकर अलर्ट जारी किया है. 

इस बैच के सिरप को गंभीर रूप से अवमानक श्रेणी का घोषित किया गया है. दवा का प्रोडक्शन गुजरात की Sharda Lifescience कंपनी करती है. पूरे राजस्थान में इस दवा की तत्काल निगरानी और जांच के निर्देश दिए गए है. संबंधित बैच की बिक्री/उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए है. निर्माता की अन्य दवाओं के नमूने भी जांच करने के निर्देश दिए गए है.