केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अलवर दौरा, कहा- निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार होगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अलवर दौरा, कहा- निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार होगी

अलवर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अलवर दौरे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं. विजय नगर मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को जीताना है. महाभारत काल में पांडवों ने इस भूमि पर अज्ञात वास काटा था. अलवर के मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज होगा. 

आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है. किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि की जारी है. अलवर में विकास कार्यों की सौगात दी है. 3 लाख लीटर दूध के स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन हुआ. राजस्थान के कई जिलों में स्टोरेज का उद्घाटन हुआ. चित्तौड़गढ़ में कई विकास कार्यों की सौगात दी. इसे कहते हैं डबल इंजन की सरकार.

निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार होगी. पीएम मोदी ने किसानों और पशुपालकों के लिए हर साल नई घोषणा की है. एक भी गांव ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिसमें सहकारी समिति ना हो. MSP से अधिक फसल मोदी सरकार ने खरीदी है. देश के हर गांव को समृद्ध करना है.