जयपुर: उपभोक्ताओं की जेब पर भारी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध का असर है. अमूल और मदर डेयरी की ओर से दूध की दरों में बढ़ोतरी की गई.
इधर सरस दूध की दरों में बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव विचाराधीन है.
हालांकि इस संकट में उपभोक्ताओं की जेब का सरस ख्याल रख रहा है. फिलहाल RCDF की ओर से डेयरी संघों को अनुमति नहीं दी जा रही है. डेयरी संघों की ओर से दुग्ध की दरों में बढ़ोतरी की संबंध में प्रस्ताव भिजवाये.
मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के चलते लॉजिस्टिक्स और पैकिंग महंगी हुई. इसके कारण दूध उत्पादन, संकलन और वितरण, प्रोसेसिंग की कुल लागत में वृद्धि हुई. यही कारण अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की.