जयपुर : शेयर बाजार में आज फिर शुरूआती कारोबार में ब्लैक मंडे रहा. शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट देखी गई. अमेरिका-इजरायल-इरान में तनाव बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल की कीमतों में भी फिर तेजी के संकेत से शेयर बाजार सहमे. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रही.
भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी आज भारी बिकवाली रही. BSE सूचकांक में आज सुबह फिर 909.99 अंकों की गिरावट आई. 74,328.00 अंक पर आज फिलहाल BSE सूचकांक रहा. BSE सूचकांक में 1.21 फीसदी की गिरावट आई.
NSE सूचकांक में 280.95 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. 23,362.55 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक पहुंचा. NSE सूचकांक में फिलहाल 1.19 फीसदी की गिरावट आई. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज तेज गिरावट आई. कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.