नई दिल्लीः एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले के बाद अब बारी सुपर-4 मुकाबलों की है. जहां ग्रुप ए और ग्रुप बी में टॉप 2-2 टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश अभी रेस में हैं. जिनके बीच फाइनल को लेकर रेस जारी है.
एशिया कप 2025 में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक 2 मैच खेले जा चुके हैं. ग्रुप स्टेज और फिर सुपर -4 में टीमें आमने सामने हुई. जहां दोनों ही मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं अब उम्मीद है कि एक बार फिर से दोनों टीमों में टक्कर हो सकती है.
सुपर-4 में कुल 6 मैच खेले जाएंगे, इसके बाद टेबल टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा. एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने की उम्मीद कायम है. श्रीलंका और बांग्लादेश को हरा पाकिस्तान फाइनल में पहुंच सकता है. सुपर-4 में भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीत लिया है, उसका अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश के साथ है. जिसमें अगर भारत जीतता है. तो पाकिस्तान के लिए आसानी होगी. एशिया कप सुपर 4 फॉर्मेट की वजह से पाकिस्तान के पास मौका है. पाक टीम को 23 सितंबर को श्रीलंका और इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतना होगा. भारत से दो बार हार के बाद भी फाइनल में पहुंचने का पाक के पास मौका है.