ऊपरवाला जब भी देता छप्पर फाड़ कर देता है ! एक सामान्य व्यक्ति के मोबाइल पर आया मैसेज, मैसेज में लिखा था " your account credited with  80 lakh"

ऊपरवाला जब भी देता छप्पर फाड़ कर देता है ! एक सामान्य व्यक्ति के मोबाइल पर आया मैसेज, मैसेज में लिखा था " your account credited with  80 lakh"

जयपुर: ऊपरवाला जब भी देता छप्पर फाड़ कर देता है! नींद से सोकर उठे एक सामान्य व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आया. मैसेज में लिखा था " your account credited with  80 lakh". पहले तो उसने सोचा की किसी ने मुझे साइबर ठगी करने के लिए ये मैसेज भेजा है. फिर उसे ध्यान आया, उससे ठगी कौन करेगा,क्योंकि उसके खाते में मात्र 17 रुपए बैलेंस है. 

ऐसे में उसने अपना बैलेंस चैक कर लिया? बैलेंस चैक किया तो होश उड़े, खाते में बैलेंस में 80 लाख रुपए मिले. सीकर निवासी युवक के आंखों में एक अजीब से खुशी छा गई. 
करीब सात दिन पहले उस व्यक्ति के पास यह मैसेज आया था. सात दिनों में युवक ने अपना जीवन जमकर जीया और जानकारों के खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए. 

अब जयपुर के थाने में बैंक मैनेजर ने मामला दर्ज कराया. तकनीकी खामी के चलते बैंक से 80 लाख रुपए युवक के खाते में ट्रांसफर की सूचना दी. पुलिस ने युवक से संपर्क किया, तो युवक का जवाब मिला, कहा-'सर , इस मामले में मेरी क्या गलती है' ?