महाराष्ट्र में एक और बड़ा हादसा, पुणे में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत ढही... कई मजदूर मलबे में फंसे

महाराष्ट्र में एक और बड़ा हादसा, पुणे में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत ढही... कई मजदूर मलबे में फंसे

पुणेः महाराष्ट्र में एक और बड़ा हादसा हुआ. पुणे में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत ढह गई. हादसे में  कई मजदूर मलबे में फंसे है. कचरे के दबाव से प्लांट ढहा गया. जिसके बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुणे के मोशी इलाके में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत का हिस्सा ढह गया. 

भारी कचरे के दबाव से प्लांट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरा. हादसे के समय प्लांट में काम कर रहे कई कर्मचारी मलबे की चपेट में आ गए. करीब 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई. दूसरी मंजिल पर फंसे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.     

पहली मंजिल पर अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. मलबा हटाने का काम जारी, फंसे लोगों को निकालने के प्रयास तेज हो गए है. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है.