27 मई शुरू होंगे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन, राज्य सरकार ने 150 करोड़ का बजट किया मंजूर

27 मई शुरू होंगे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन, राज्य सरकार ने 150 करोड़ का बजट किया मंजूर

जयपुरः 27 मई से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन शुरू होंगे. राज्य सरकार ने योजना हेतु 150 करोड़ का बजट मंजूर किया है. इस वर्ष 56 हजार बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी. जनाधार त्रुटियों पर अब मेंबर आईडी से आवेदन हो सकेंगे. 

50 हजार यात्रियों को ट्रेन से तीर्थ दर्शन करवाए जाएंगे. 6 हजार बुजुर्गों को हवाई यात्रा से नेपाल ले जाएंगे. पूरी तरह कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम से चयन प्रक्रिया होगी. 60 वर्ष से अधिक आयु के राजस्थान निवासी योजना में पात्र हैं.