नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव में करीब 200 चमगादड़ों की मौत हो गई है. पाली नगर पंचायत में नौकोनिया तालाब किनारे चमगादड़ों ने शरण ली थी. हजारों चमगादड़ों में से करीब 200 की मौत हो गई है.
इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है. वन कर्मियों के मुताबिक पहली नजर में गर्मी से चमगादड़ों की मौत की आशंका है. शनिवार को कोरबा क्षेत्र में 42-44 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया था. चमगादड़ों की मौत के कारणों की जांच पशु चिकित्सा विभाग कर रहा है.
छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव में करीब 200 चमगादड़ों की मौत
-पाली नगर पंचायत में नौकोनिया तालाब किनारे चमगादड़ों ने ली थी शरण
-हजारों चमगादड़ों में से करीब 200 की मौत, स्थानीय लोगों ने दी सूचना
-वन कर्मियों के मुताबिक पहली नजर में गर्मी से चमगादड़ों की मौत की आशंका
-शनिवार को कोरबा क्षेत्र में 42-44 डिग्री दर्ज किया गया था दिन का तापमान
-चमगादड़ों की मौत के कारणों की जांच कर रहा है पशु चिकित्सा विभाग