जयपुर : राजस्थान विधानसभा की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर आयी है. विधानसभा की प्रतिदिन AS चेकिंग होगी. सचिवालय ने SP सिक्योरिटी को पत्र लिखा है. प्रतिदिन विधानसभा की AS चेकिंग हो. जैसे लोकसभा और हाईकोर्ट की होती है. आए दिन मिल रही धमकियों के कारण ऐसा किया जा रहा है. विधानसभा में सुबह सुबह के समय AS चेकिंग का प्रावधान होगा.
बता दें कि राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. विधानसभा सचिवालय को धमकी भरा मेल मिला. दोपहर 1 बजे विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एहतियातन कर्मचारियों को विधानसभा के बाहर ही रोका गया है.
वहीं विधानसभा में आज होने वाली कमेटियों की बैठक स्थगित की गई है. दोपहर 1 बजे से पहले होने वाली कमेटियों की बैठक स्थगित की गई हैं. सुरक्षा कारणों के चलते बैठक स्थगित की गई हैं.