राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- गांव-गांव से चंदा मांगा गया... आस्था के साथ विश्वासघात हुआ

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- गांव-गांव से चंदा मांगा गया... आस्था के साथ विश्वासघात हुआ

जयपुरः राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया. कहा कि इतने दिनों से यह सब चल रहा था पहले ट्रस्ट को भंग करना चाहिए था. ट्रस्ट को भंग करके जांच करते तो यह मुद्दा नहीं बनता. कैमरे के फुटेज हटा दिए गए थे.      

बचाने की कोशिश की गई. बीजेपी, RSS और VHP का 20 दिन तक कोई रिएक्शन नहीं आया. बहुत बड़ा घोटाला सामने आने की संभावना बनी हुई है. गांव-गांव से चंदा मांगा गया, आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है.