एशिया कप में सुपर-4 की लड़ाई, भारत और पाकिस्तान ने जगह की पक्की, अब 2 पोजिशन पर 3 की दौड़

एशिया कप में सुपर-4 की लड़ाई, भारत और पाकिस्तान ने जगह की पक्की, अब 2 पोजिशन पर 3 की दौड़

नई दिल्लीः एशिया कप में लीग मुकाबलों के साथ ही सुपर-4 में टीमें अपनी जगह पक्की कर रही है. जिसमें से अभी तक दो टीमों ने सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह कायम की है. वहीं ग्रुप बी में अभी इसको लेकर रोमांचक बरकरार है कि आखिर कौनसी दो टीमें टॉप करती है. 

ग्रुप ए में भारत दो में दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर टॉप पर है. हालांकि टीम का मुकाबला ओमान से बाकी है. जो कि 19 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा. लेकिन अब मैच से टॉप-4 में कुछ ज्यादा असर पड़ने वाली नहीं है. वहीं पाकिस्तान ने 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज कर टॉप 4 में जगह बनाई है. वहीं यूएई ने 3 में से 1 मैच जीता है, जबकि ओमान के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.  

इन तीन में टॉप-2 की लड़ाईः
वहीं अगर ग्रुप बी पर नजर डाले तो अभी यहां तीन टीमों के बीच लड़ाई जारी है. जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल है. जबकि हांगकांग अपने सभी मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. श्रीलंका ने अपने दोनों मैच जीते हैं और अंक तालिका में पहले नंबर पर है  बांग्लादेश ने 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज कर 4 अंक हासिल किए है. वहीं अफगानिस्तान ने 2 में से 1 मैच जीता है. इसके साथ ही वो तीसरे नंबर पर है. लेकिन इन सब के बीच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच ग्रुप में पोजिशन पर तस्वीर साफ करेगा. यही मैच तय करेगा कि भारत और पाकिस्तान के साथ सुपर-4 में जाने वाली 2 टीमें कौन सी होंगी. क्योंकि अगर श्रीलंका जीती तो उसके साथ बांग्लादेश सुपर-4 में पहुंच जाएगी और वहीं अफगानिस्तान इस मैच में जीत दर्ज करती है. तो वो 4 अंक के साथ श्रीलंका को पीछे छोड़ नंबर-1 की पोजिशन पर आ जाएगी. यही कारण है कि बांग्लादेश चाहेगी की श्रीलंका जीते.