Asian Games 2026: कंपाउंड मिक्स्ड तीरंदाजी में भारत का गोल्डन प्रदर्शन, चिकिता और साहिल यादव ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: कंपाउंड मिक्स्ड तीरंदाजी में भारत का गोल्डन प्रदर्शन, चिकिता और साहिल यादव ने जीता गोल्ड

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन प्रदर्शन जारी है. भारत को एक और गोल्ड मेडल मिला है. कंपाउंड मिक्स्ड तीरंदाजी में भारत को गोल्ड मिला. चिकिता और साहिल यादव ने गोल्ड जीता है. इसके साथ ही ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया है. कंपाउंड मिक्स्ड तीरंदाजी में ओलंपिक कोटा मिला है. 

साउथ कोरिया के खिलाफ शुरुआत से ही भारत का दबदबा रहा. चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने पहले हाफ तक शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने कोरिया के खिलाफ 80-78 की दो अंकों की मजबूत बढ़त बनाई.     

हालांकि अंत में भारत और दक्षिण कोरिया का स्कोर 157-157 से बराबरी पर छूटने के बाद मुकाबला 'शूट-ऑफ' में पहुंचा. जहां कोरियाई टीम के खिलाफ यहां भारतीय निशानेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 8वां गोल्ड डाल दिया.